- Hindi News
- ‘तंबाकू की खेती से जमीन प्रभावित होती है’
‘तंबाकू की खेती से जमीन प्रभावित होती है’
भास्कर न्यूज - अमृतसर
‘वायस ऑफ टोबैको विक्टिम’ और ‘मिशन आगाज’ ने पंजाब सरकार द्वारा तंबाकू पर लगे वैट को 55 प्रतिशत से घटा कर 20 प्रतिशत कर देने वाले फैसले की कड़ी निंदा की है। संस्थाओं ने पंजाब में तंबाकू पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मिशन आगाज के निदेशक दीपक बब्बर ने कहा कि तंबाकू जो कैंसर आदि बीमारी पैदा करता है। इसकी खेती से धरती की उपजाऊ शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर डॉ. प्रहलाद दुग्गल, गुरमेज सिंह, मनजीत सिंह, जगमोहन सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रमोद बाली आदि मौजूद थे।