डीएवी में करियर ऑपशन्स पर सेमिनार
भास्कर न्यूज - अमृतसर
डीएवी कॉलेज में कॉमर्स और मैनेजमेंट विभाग की ओर से चार दिवसीय कॉम फेस्ट 2014 का आयोजन किया गया। इस दौरान करियर लांचर के नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. केएन कौल ने अतिथियों का स्वागत किया। विभाग मुखी व कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. बलदेव सचदेवा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी डांस, डैक्लामेशन, सिंगिंग, कॉमर्स क्विज, कल्चरल आदि आइटम्स और बिजनस जैनरेशन आइडिया पर आधारित प्रतियोगिताओं में
भाग लेंगे। वीरवार दो सेशन आयोजित किए गए। पहले सेशन में नितिन अग्रवाल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने इंटरेक्टिव सेशन के दौरान भविष्य को लेकर सवाल पूछे। इसके बाद हुए दूसरे सेशन में प्रो. कीर्ति बेरी ने हैंडलिंग डिस्कशन एंड पर्सनल इंटरव्यू पर अपने विचार प्रस्तुत किए।