- Hindi News
- पंजाब सरकार भी बिजली बिल दरों में करे कटौती: व्यापार मंडल
पंजाब सरकार भी बिजली बिल दरों में करे कटौती: व्यापार मंडल
अमृतसर - पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने दिल्ली और महाराष्ट्र की तर्ज पर पंजाब सरकार से बिजली बिल की दरों में कटौती करने की मांग की है। जिला प्रधान संतोष गुप्ता के अलावा प्रेम मेहरा, सुरेंद्र जैन, राकेश बजाज, प्यारा लाल सेठ, एसके वधवा आदि नेताओं ने कहा कि नये-नये टैक्सों से पहले ही आम आदमी और व्यापार जगत का बुरा हाल है। प्रदेश सरकार को महंगाई की मार सह रही जनता और डांवांडोल इंडस्ट्री को राहत देनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर मंडल के 28 यूनिटों की शीघ्र बैठक बुलाने की बात कही है।