पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलती कार में बुधवार को २ लोग जिंदा जले थे

चलती कार में बुधवार को २ लोग जिंदा जले थे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - कार में आग लगने से जलकर मरे दूसरे व्यक्ति की पहचान पुलिस ने साहिब सिंह निवासी गांव माहल के तौर पर की है, जो सुरिंदर सिंह के साथ वाली सीट पर बैठा था। आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया। वहीं पुलिस सड़क पर अधजली व्यक्ति की लाश मिलने के बारे में कुछ भी कहने में असमर्थ है। पुलिस यह तर्क दे रही है कि जो व्यक्ति उन्हें गाड़ी से बाहर मिला, वह आधा जला हुआ था, लेकिन यह कन्फर्म नहीं है कि वह भी कार में था या फिर वह पहले से ही सड़क पर मरा पड़ा था। थाना चाटीविंड के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि तीसरे व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बताया जा सकता है कि तीसरे व्यक्ति की मौत कब और कैसे हुई है। बाकी पेट्रोल तो बारिश के बावजूद आग पकड़ लेता है।