पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रो. संधू ने एशिया ऑफ स्पोट्र्स मेडिसन की बैठक में भाग लिया

प्रो. संधू ने एशिया ऑफ स्पोट्र्स मेडिसन की बैठक में भाग लिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के स्पोट्र्स मेडिसन फैकल्टी के डीन और एशियन फाउंडेशन के जनरल सचिव प्रो. जसपाल सिंह संधू ने हांगकांग में आयोजित स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट की एग्जीक्यूटिव मीटिंग में भाग लिया। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य एशिया में विभिन्न कोआर्डिनेटर केंद्रों की स्थापना करना, स्पोट्र्स मेडिसन क्षेत्र में खोज, फैकल्टी और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान और विद्यार्थियों की प्लेसमेंट करना है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के स्पोट्र्स मेडिसन विभाग में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए उन्हें यहां चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग और ताइवान यूनिवर्सिटी के साथ केंद्र स्थापित करने के लिए चुना गया है।
शिकागो से विद्यार्थियों के डेलीगेट्स ने जीएनडीयू का दौरा किया
अमृतसर - अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ एलियूनियस शिकागो के विद्यार्थियों ने डायरेक्टर सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रोग्राम डॉ. यूएस पालेकर की अध्यक्षता में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का दौरा किया। डेलीगेट्स ने वाइस चांसलर प्रो. अजायब सिंह बराड़ और फैकल्टी सदस्यों के साथ मुलाकात की। प्रो. बराड़ ने उन्हें यूनिवर्सिटी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएनडीयू अमेरिका की यूनिवर्सिटीज से समझौता करना चाहती है ताकि खोज को बढ़ावा मिल सके। डॉ. पालेकर ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वातावरण, फसल की कटाई और देखभाल संबंधी जानकारी प्राप्त करना है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह विद्यार्थी पंजाब के विभिन्न शहरों और जीएनडीयू के बोटेनिकल साइंसिज और वातावरण के दौरे पर आए हैं। विभाग मुखी डॉ. आदर्शपाल ने विभाग में चल रहे खोज कार्यों की जानकारी दी।
ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी
अमृतसर - डीडीआई स्कूल में प्रिंसिपल जसविंदर कौर सेठी के अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस एजुकेशन सेल की तरफ से सेमिनार करवाया गया। इसमें ट्रैफिक मार्शल सुरिंदरपाल सिंह ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने सड़क पर चलने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते हुए वाहन में पांच चीजों जैसे कि आरसी, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, डीएल, बीमा सर्टिफिकेट और फस्र्ट ऐड किट जरूर रखें। इस अवसर पर ट्रैफिक एजूकेशन सेल से परमजीत सिंह ((एसआई)), हेड कांस्टेबल सलवंत सिंह विशेष रूप में शामिल हुए। इस मौके पर स्कूल की प्रिं. सेठी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे सहयोग देने की अपील की।



न्यूज इनबॉक्स