पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भंडारी पुल को चौड़ा करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजाअमृतसर ! शहर को जोडऩे वाले एकमात्र भंडारी पुल

भंडारी पुल को चौड़ा करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजाअमृतसर -!- शहर को जोडऩे वाले एकमात्र भंडारी पुल को बड़ा और चौड़ा करने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है, अब इसे केन्द्र सरकार के...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी ने मंजूरी के लिए प्रपोजल बनाकर केन्द्र सरकार के पास भेजी

फोटो---डीसी और भंडारी पुल

भास्कर न्यूज. अमृतसर

शहर को जोडऩे वाले एकमात्र भंडारी पुल को बड़ा और चौड़ा करने के लिए कवायद शुरु हो गई। इसके लिए पंजाब सरकार ने तो मंजूरी दे दी है, अब प्रपोजल बनाकर केन्द्र सरकार के पास भेजी गई है। केन्द्र सरकार अगर इसे पास कर देती है तो आने वाले कुछ महीनों में ही काम शुरु हो जाने की संभावना है। यह जानकारी डीसी रवि भगत ने दी। डीसी ने बताया कि पिछले दिनों भंडारी पुल तोड़ कर गिरे ट्रक के मद्देनजर उन्होंने स्वयं जाकर पूरे पुल का मुआयना किया है। पुल में और भी बहुत सी खामियां देखने को मिली थी। केवल भंडारी पुल ही है, जो पूरे शहर को जोड़े हुए और यहां पर ट्रेफिक भी बहुत अधिक रहती है। इसलिए जरूरी है कि इसे चौड़ा किया जाए। इसके लिए उन्होंने इंजीनियर बुलाकर डिजाइन तैयार करवाया था और इसकी पूरी फाइल उन्होंने करीब एक महीना पहले पंजाब सरकार के पास भेजी थी। राज्य सरकार ने इस प्रपोजल को पास कर दिया है। अब उन्होंने दूसरी फाइल तैयार कर केन्द्र सरकार के पास भेज दे दी है। उन्होंने बताया कि देश भर में रेलवे पर बनने वाले पुल भारत सरकार की कंपनी राइट्स की तरफ से बनाए जाते है। इस कारण उनकी प्रपोजल सेंक्शन होने में थोड़ा समय लग रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही पुल संबंधी काम शुरु हो जाएगा।