पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम के चेयरमैन चौधरी का पुतला फूंका

पावरकॉम के चेयरमैन चौधरी का पुतला फूंका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर /तरनतारन
पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन एटक पंजाब ने पश्चिमी मंडल खंडवाला में पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी का पुतला फूंका। जसवंत सिंह की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में मनजीत सिंह ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। मांगों में पे ग्रेड, मोबाइल भत्ता, 23 वर्षीय इंक्रीमेंट बिना शर्त हरेक कैटेगरी को देना, जेइयों की तरह टेक्निकल फील्ड में काम करने वाले स्टाफ को पेट्रोल का खर्च देना, वर्दियों के रेट डबल करना आदि शामिल हैं। इसी तरह वेरका में भी पावरकॉम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर हरभिंदर सिंह, साहिब सिंह, जगीर सिंह, रछपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद थे।
नियुक्ति पत्र दिए जाएं
वहीं, तरनतारन में पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के सदस्यों ने मांगें पूरी न होने पर बिजली कार्यालय के समक्ष पावरकॉम के सीएमडी का पुतला फूंका और मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में फेडरेशन नेता गुरप्रीत सिंह गंडीविंड, जसबीर सिंह और हरभिंदर सिंह ने कहा कि पावरकॉम की मैनेजमेंट बिजली मुलाजिमों की मांगें पूरी नहीं कर रही। इसी रोष में प्रदेश भर में बिजली कार्यालयों के समक्ष मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चार हजार लाइनमैनों को तुरंत नियुक्ति पत्र दिए जाएं। ठेके पर रखे लाइनमैनों को पक्का किया जाए। फील्ड में काम करने वाले हर कर्मचारी को हर माह 30 लीटर पेट्रोल दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी न हुईं तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह चाहल, बलजिंदर कौर, पूरन दास, मेजर सिंह, लखविंदर सिंह बहला, निर्मल सिंह आदि
मौजूद थे।



आक्रोश - एटक के सदस्यों ने पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारे लगाए।