पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनिस्ट्रीयल स्टाफ आज करेगा डीसी ऑफिस जालंधर का घेराव

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ आज करेगा डीसी ऑफिस जालंधर का घेराव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की बैठक जिला शिक्षा कार्यालय के बाहर हुई। बैठक में प्रधान सरताजबीर सिंह गोराया ने बताया कि मंडल शिक्षा अधिकारी की ओर से महिला सुपरिंटेंडेंट के साथ किए गए दुव्र्यवहार से पूरा मिनिस्ट्रियल स्टाफ में रोष है। बैठक में स्टेट बॉडी ने फैसला लिया कि शुक्रवार पूरा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एक दिन की छुट्टी लेकर डीसी ऑफिस जालंधर के बाहर दिए जा रहे धरने में शामिल होगा। इस रोष प्रदर्शन में भाग लेने के लिए स्कूल-कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ, ब्लाक आफिस, डाइट, जिला शिक्षा आफिस में कार्यरत स्टाफ पूरे एक दिन की छुट्टी लेंगे। इस अवसर पर जनरल सचिव मनजीत कौर, गुरिंदर सिंह, सुनीता, प्रभजोत, हरजीत, अश्विनी, तरसेम सिंह, मनजीत कौर, जगबीर कौर, मनजीत कलेर, गुरपाल सिंह, तजिंदरपाल, नवीन, समिंदर आदि उपस्थित थे।