पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम मुलाजिमों ने शुरू की सफाई

निगम मुलाजिमों ने शुरू की सफाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को रद्द करवाने समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे नगर निगम सफाई मुलाजिमों ने वीरवार को नौंवें दिन कामकाज शुरू कर दिया। सुबह निगम वर्कशाप में एकत्र हुए यूनियन नेताओं ने गाडिय़ों में तेल डाला और फिर सफाई के लिए रवाना हो गए। फिलहाल कचरे से अटे शहर की सफाई शुरू हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय बंद मे अमृतसर में म्यूनिसिपल वर्कर्स यूनियन, नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन बिट्टा ग्रुप, कर्मचारी तालमेल दल, सीवर मैन यूनियन, सेनेट्री सुपरवाइजर यूनियन, नगर निगम वर्कर्स यूनियन सीआईटीयू ने हिस्सा लिया था। बुधवार को इनका निगम तथा सरकार के साथ समझौता हुआ और हड़ताल खोले जाने की बात हुई। आज यहां काम शुरू
करने के वक्त यूनियन नेता चरणदास, सुरिंदर टोना, विनोद बिट्टा,
आशु नाहर, दविंदर राजा, राज कुमार राजा, बलविंदर बिल्लू, राम प्रकाश बब्बा, मोहन लाल, मेजर सिंह, जार्ज गिल के अलावा महिलाओं की तरफ से आशु, परवीन, जसबीर कौर, बबली, कांता, ऊषा पिंकी, सुरिंदर कौर आदि शामिल हुईं। मुलाजिम नेताओं ने मांगें माने जाने को लेकर निगम प्रशासन और सरकार का धन्यवाद किया है।



शनिवार शाम तक शहर पहले जैसा कर देंगे

म्यूनिसिपल वर्कर्स यूनियन के वाइस प्रेसीडेंट आशु नाहर सरकार तथा निगम प्रशासन ने उनकी मांगें मान ली हैं और वह लोग रात दिन एक करके शहर की साफ-सफाई कर देंगे। उनका दावा है कि शनिवार शाम तक शहर को पहले जैसा बना देंगे। इस दौरान उन्होंने मुलाजिम नेताओं चरणदास, सुरिंदर टोना, दविंदर राजा का मांग के लिए लड़ते रहने के लिए धन्यवाद किया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, मेयर बख्शी राम अरोड़ा और कमिश्नर डीपीएस खरबंदा का आभार जताया।

तैयारी - वर्कशाप से ईंधन डलवाने के बाद गाडिय़ां सफाई के लिए रवाना की गईं।