- Hindi News
- क्राफ्ट मेले में बिक रही त्र150 की साइकिल, 250 का रिक्शा
क्राफ्ट मेले में बिक रही त्र150 की साइकिल, 250 का रिक्शा
सतीश कपूर - अमृतसर
रणजीत एवेन्यू ग्राउंड में चल रहे क्राफ्ट मेले में 150 रुपए की साइकल और 250 रुपए का रिक्शा बिक रहा है। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस मेले में सजे स्टालों पर पांच से लेकर 25 हजार रुपए तक की आइटम उपलब्ध है, लेकिन साइकल और रिक्शा के नन्हे मॉडल खरीदने में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं। पिछले दो दिनों में हुई बरसात के कारण मेले में खरीददारी करने आने वालों की गिनती कम हुई है, इससे व्यापारी वर्ग में थोड़ी मायूसी जरूर नजर आई। पिछले कई वर्षों से व्यापार का काम कर रहे विनोद वर्मा और अशोक कुमार ने कहा कि मेले में सहारनपुर, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, भागलपुर के अलावा कई जगहों से व्यापारी अपना सामान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक ही जगह पर ज्वेलरी से लेकर फर्नीचर, कपड़े, गलीचे और लकड़ी का सामान कम रेट में मिल रहा है। मेले में खादी के कपड़ों का स्टाल लगाने वाले भागलपुर के मोहम्मद वसीम, वेस्ट बंगाल से आए व्यापारी गौतम ने कहा कि 17 से 26 जनवरी तक चलने वाले में मेले सरकार की ओर से स्टाल लगाने का किराया काफी कम रखा है।
कला - रणजीत एवेन्यू में लगाए गए क्राफ्ट मेले के दौरान डिस्प्ले किए गए खिलौना साइकिल और रिक्शा लोहे के बने हैं। इनके टायर रबड़ के हैं।
लुप्त हो रही संस्कृति को उजागर करना उद्देश्य : कपिल अनुरोध
॥केंद्र सरकार पुरानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे मेले लगवाती है। इसमें किसी भी हस्त शिल्पकार से कोई भी किराया नहीं लिया जाता, जबकि बरसात की वजह से व्यापारियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। बाकी पक्की जमीन के लिए हमारे पास कोई फंड नहीं है।
कपिल अनुरोध, हैंडी क्राफ्ट प्रमोशनल ऑफिसर