जश्न का बहिष्कार करेंगे गर्म पंथी सिख
अमृतसर - आपरेशन ब्ल्यू स्टार के 30 साल बाद गर्म पंथी सिखों ने एक बार फिर भारतीय संविधान का मानने से इंकार किया है। इन लोगों ने विरोध स्वरूप काली झंडियां दिखाते हुए इस विचारधारा के लोगों से भी आह्वान किया है कि उनकी मुहिम का हिस्सा बनते हुए गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करें। भंडारी पुल पर हाथ में तख्तियां और बोर्ड लेकर पहले इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दल खालसा के मुखी हरचरण जीत सिंह ने बताया कि इसमें उनके दल के अलावा दमदमी टकसाल, शिरोमणि अकाली दल पंच प्रधानी और सिख यूथ ऑफ पंजाब ने हिस्सा लिया।