- Hindi News
- जीटी रोड पर गड्ढों और खड़ी ट्रालियों से हो रहे एक्सिडेंट
जीटी रोड पर गड्ढों और खड़ी ट्रालियों से हो रहे एक्सिडेंट
भास्कर न्यूज - अमृतसर
रेलवे स्टेशन के सामने लंडा बाजार वाली साइड जीटी रोड पर करीब पंद्रह दिनों से खड़ी नगर निगम की ट्रालियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। इसी साइड में दो महीने से सड़क के बीचो बीच पड़ा गड्ढा भी कई बार हादसों का कारण बन चुका है। हालांकि एहतियात के तौर पर बोर्ड लगाया है किंतु सड़क और तंग हो गई है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि इस बाबत नगर निगम को कई बार शिकायत की गई मगर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
ट्रालियों से दिक्कत : दुकानदार सुनील काकडिय़ा का कहना है कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सीवरेज की गार निकालने वाली दो ट्रालियां १५ दिन पहले लगाई गई थीं। काम आज शुरू किया गया है। अक्सर रात को जब बिजली नहीं रहती है तो इनसे लोग टकरा जाते हैं।
दो महीने से टूटी सड़क : दुकानदार रवि आहुजा ने बताया कि सड़क के बीच दो महीने पहले सीवरेज की पाइप टूट गई थी। काफी दिन तक तो इसके कारण कचरा जमा होता रहा और जब पाइप ठीक की गई तो सड़क उसी तरसे छोड़ दी गई है। इसमें ईंटें डाल कर काम चलाया जा रहा है। यह गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं।
बोर्ड से हुई सड़क संकरी : दुकानदार कुलदीप अग्रवाल का कहना है कि टूटी सड़क से हादसों को रोकने के लिए बीच में पुलिस का बोर्ड लगा दिया जिससे सड़क और ज्यादा संकरी हो गई।
किससे करें गुहार : एनआर सहगल ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह लोग निगम से गुहार लगाई है मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि इस रास्ते से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं मगर इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
लंडा बाजार के सामने टूटी पाइप ठीक करने के बाद नहीं भरे गए सड़क के गड्ढे