- Hindi News
- मेयर और डिप्टी मेयर ने बयानबाजी में गायब कर दिए दो सौ करोड़ रुपए
मेयर और डिप्टी मेयर ने बयानबाजी में गायब कर दिए दो सौ करोड़ रुपए
भास्कर न्यूज - अमृतसर
मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने और डिप्टी मेयर अविनाश जौली ने बयानबाजी में ही दो सौ करोड़ गायब कर दिए। हाईकोर्ट के आदेश मुताबिक पब्लिक के रूप में हाऊस की बैठक अटैंड करने गए पीप्लज पार्टी ऑफ पंजाब के जिला प्रधान मनमोहन सिंह गुमटाला और सीनियर ïयूथ उपप्रधान और माझा यूथ के इंचार्ज सैंडी रंधावा ने कहा कि बड़ी शर्म की बात यह है कि मेयर ने कहा कि विकास
1200 करोड़ से हो रहा है और डिप्टी मेयर ने कहा कि 1400 करोड़
रुपए में।
इसी बयानबाजी में दोनों नेताओं ने जनता के 200 करोड़ रुपए गायब कर दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को पता नहीं विकास के लिए कितनी रकम आई है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेसी भी विपक्ष की भूमिका को एक मजाक समझ रहे हैं। रंधावा ने कहा कि जिन पार्षदों का वेतन लोगों के टैक्स में से दिया जाता है, वह लोगों के काम को पहल देने की बजाय अपने नेताओं की नेतागिरी चमकाने में लगे थे। शहर की किसी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया, बस एक मजाक के तौर पर ही बैठक चलती रही। उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 मिनट में ही मेयर ने बैठक स्थगित कर दी और किसी मुद्दे का कोई हल नहीं निकाला गया।