- Hindi News
- गुरु नानक भवन में आर्ट फेस्टिवल 1४ स्कूलों के १ हजार बच्चे पहुंचे
गुरु नानक भवन में आर्ट फेस्टिवल 1४ स्कूलों के १ हजार बच्चे पहुंचे
अमृतसर - अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहे ओ-3 प्रोजेक्ट के दो साल पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य पर गुरु नानक भवन में स्टूडेंट्स आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया।
इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से आए 14 स्कूलों के एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से पंजाबी सभ्याचार, सामाजिक मुद्दों, गीत संगीत, थिएटर पर
आधारित तैयार की शॉर्ट फिल्म्स को दिखाया गया। अमेरिका से आये अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सीनियर डायरेक्टर डेव फोक्समैन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के ओ3 प्रोजेक्ट का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इंटरेक्टिव मीडिया के माध्यम से स्टूडेंट्स स्थानीय आर्ट के तरीकों के बारे में बताना था।