पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाजिम 9 को करेंगे बादल का घेराव

मुलाजिम 9 को करेंगे बादल का घेराव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- अनुज

भास्कर न्यूज . अमृतसर

मुलाजिम संघर्ष कमेटी की शुक्रवार आयोजित बैठक में 9 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का घेराव करने का फैसला लिया गया।कनवीनर सुखराज सिंह सरकारिया ने बताया कि 28 जनवरी को पूरे पंजाब में कर्मचारी अपने जिलों के डीसी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब के कर्मचारी 16 मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जनवरी 2013 से बकाया 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द दिया जाए। इसके साथ ही जुलाई 2013 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राशि जल्द जारी की जाए। 5वे पे-कमिशन की ओर से किए शोध की 30 प्रतिशत बकाया राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। कंट्रीब्यूशन पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को पुन: शुरू करना चाहिए। भर्ती पर लगी पाबंदी हटानी चाहिए। बोर्ड व कार्पोरेशन के अधिकारियों को भी पेंशन स्कीम का फायदा मिलना चाहिए। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का करना चाहिए। इस अवसर पर अमरजीत सिंह भल्ला, अमरजीत सिंह वेरका, अश्वनी अवस्थी, हरजाप सिंह बल आदि भी उपस्थित थे।





अमृतसर - मुलाजिम संघर्ष कमेटी की शुक्रवार आयोजित बैठक में 9 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का घेराव करने का फैसला लिया गया। कन्वीनर सुखराज सिंह सरकारिया ने बताया कि 28 जनवरी को पूरे पंजाब में कर्मचारी अपने जिलों के डीसी ऑफिस में प्रदर्शन करेंगे।