पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में हवालाती ने की आत्महत्या की कोशिश

जेल में हवालाती ने की आत्महत्या की कोशिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
जेल में बंद हवालाती अमित निवासी अन्नगढ़ ने अपने सिर लोहे की सलाखों पर मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गार्द ने उसे हिरासत में ले लिया। जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस चौकी गुमटाला में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह पिछले कुछ महीनों से जेल में बंद है। वीरवार को उसने बैरक में अपना सिर सलाखों से मारने लगा। पता चलते ही गार्द मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ कर जेल के अस्पताल में ले जाया, जहां पर उसकी मरहम-पट्टी कर अन्य किसी बैरक में डाल दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हवाई फायर कर धमकाया
वहीं कस्बा खडूर साहिब में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर दो लोगों ने हवाई फायर कर पड़ोसी को जान से मारने की धमकियां दीं। गोइंदवाल पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिलबाग सिंह ने बताया कि उसने गांव के ही सोना और जसबीर सिंह से 250 रुपए लेने थे। जब वह अपने पैसे मांगने उनके घर गया तो वे गुस्से में भड़क पड़े। आरोपियों ने उनके घर पर आकर राइफल से हवाई फायर कर उसे जाने से मारने की धमकियां दीं।