पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘एक हरना ते एक डरना बलिए सिख्या नई’ की शूटिंग शुरू

‘एक हरना ते एक डरना बलिए सिख्या नई’ की शूटिंग शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
नवोदित डायरेक्टर पंकज-अमर के नेतृत्व में शनिवार को नहरी ऑफिस में वीडियो सांग ‘एक हरना ते एक डरना बलिए सिख्या नई’ की शूटिंग शुरू की गई। इसका उद्घाटन प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं डायरेक्टर मुकेश कुंद्रा ने नारियल तोड़ कर किया। पंकज-अमर ने बताया कि इस टाइटल सांग में गुनी हुंदल तथा हैप्पी ने आवाज दी है, जबकि अभिनय माइली, सुख और रविंदर ने किया है। यह इनका दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। जानकारी के लिए बताते चलें कि कई और प्रोजेक्टों पर काम कर चुके पंकज-अमर क्रिएटिव इंस्टीट्यूट आफ स्टेज एंड स्क्रीन के स्टूडेंट हैं। इस प्रोजेक्ट में अर्जुन, भुपिंदर, पुनीत, हनी कंवरदीप सिंह राजा आदि भी सहयोग दे रहे हैं।