- Hindi News
- बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन
बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन
भास्कर न्यूज - अमृतसर
धन-धन बाबा दीप सिंह जी अमर शहीद के जन्म दिन के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत के सहयोग से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। अरदास उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू किया गया फूलों से सजी सुनहरी पालकी में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ताबिया बैठे दरबार साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह चंवर साहिब की सेवा निभा रहे थे।
नगर कीर्तन गुरु रामदास सराय, जलियांवाला बाग, लक्कड़ मंडी, बाजार सुल्तानविंड गेट, पानी वाली टंकी, गोल्डन क्लाथ मार्केट, सुल्तानविंड रोड, तेज नगर चौक, बाजार कोट माहना सिंह, तरन तारन रोड से होता हुआ चाटीविंड गेट, वहां से गुरुद्वारा शहीद गंज में जाकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह, एसजीपीसी के सेक्रेटरी सतबीर सिंह, मनजीत सिंह, एडिशन सेक्रेटरी दिलजीत सिंह बेदी, उप सचिव सुखदेव सिंह भूराकोना, सुखदेव सिंह तलवंडी, गुरबचन सिंह, दरबार साहिब के मैनेजर प्रताप सिंह, पब्लिसिटी विभाग के इंचार्ज कुलविंदर सिंह रमदास, सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह मूधल आदि के अलावा धार्मिक सभा सोसायटियों, टकसाली नेता, निहंग सिंह और स्कूल/कालेजों के विद्यार्थी, बैंड और गतका पार्टियों ने हिस्सा लिया। एसजीपीसी की तरफ से जारी जारी प्रेस बयान के मुताबिक मुख्य आयोजन 26 जनवरी को गुरुद्वारा शहीद गंज में मनाया जाएगा। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत दरबार साहिब से आए मुख वाक की कथा सिंह साहिब ग्रंथी करेंगे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में सुबह नौ बजे अमृतसर संचार
होगा। रात को दीपमाला होगी और समागम की समाप्ति पर आतिशबाजी भी होगी। स्पोट्र्स रोड मीरांकोट चौक से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
श्री अकाल तख्त साहिब से हुई शुरुआत, काफी संख्या में संगत ने इसमें शिरकत की, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने लगाए लंगर