पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवालातियों ने जेल में ही शुरू की भूख हड़ताल

हवालातियों ने जेल में ही शुरू की भूख हड़ताल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पुलिस पर नाजायज केस दर्ज करने आरोप लगाते हुए हवालातियों ने गुमटाला स्थित सेंट्रल जेल में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसमें 150 के करीब लोग शामिल हैं। उनका कहना है कि उन पर बिना किसी कारण कैप्सूल व अन्य नशीले पदार्थ डालकर जेल भेज दिया है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंधी हवालातियों ने एक संयुक्त एप्लीकेशन भी जेल के अधिकारियों को दी है। इसी के तहत शनिवार को हड़ताल पर बैठे हवालातियों ने अदालत में पेशी पर आने से भी मना कर दिया। हालांकि दोपहर बाद तक जेल प्रशासन के आश्वासन पर हवालातियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। वहीं जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हड़ताल की बात से इंकार किया है।
बताते चलें कि 100 फुटी रोड निवासी जौनी शर्मा, वेरका निवासी जनक राज, रामपुरा निवासी अंग्रेज सिंह व सुल्तानविंड रोड निवासी गुलाब सिंह का आरोप है कि लगभग डेढ़ महीना पहले उन्हें बिना किसी कारण घर से पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। दो दिन उन्हें नजायज हिरासत में रखने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। यहां पर आकर ही उन्हें पता चला कि किसी पर नशीला पाउडर तो किसी पर कैप्सूल बेचने के आरोप में केस दर्ज हुए हैं। उन्हांने कहा कि वे बेकसूर हैं और पुलिस ने यह उनपर नाजायज मामले दर्ज किए हैं। इसलिए अपनी आवाज उठा रहे हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस कारण उन्हें मजबूरन हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। वहीं इनमें से एक हवालाती जौनी के भाई जगमोहन ने बताया कि आज उनके भाई को अदालत में पेश किया जाना था। लेकिन वह आज अदालत में नहीं आए। जब उन्होंने अदालत पहुंचे अन्य हवालातियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह जेल में भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।




एप्लीकेशन जरूर दी है, पर भूख हड़ताल नहीं की

डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल आरके शर्मा ने कहा कि हवालातियों ने उन्हें एकत्रित होकर एप्लीकेशन दी है। एप्लीकेशन में लिखा है कि उनके खिलाफ जिला पुलिस ने झूठे केस दर्ज कर जेल भेजा है। उन्होंने एप्लीकेशन डीजीपी पुलिस, डीजीपी जेल और पुलिस कमिश्नर अमृतसर को भेज दी है। जबकि हवालातियों ने भूख हड़ताल नहीं की है, बल्कि शांतमय ढंग से उन्हें एप्लीकेशन दी गई है।

पुलिस पर झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगा