मां बोली दिवस मनाने के लिए बैठक हुई
भास्कर न्यूज - अमृतसर
फोकलोर रिसर्च अकादमी की तरफ से 20 फरवरी को मनाए जाने वाले मां बोली दिवस के लिए अकादमी तथा प्रगतिशील लेखक संघ की तरफ से बैठक हुई। इसमें अकादमी के प्रधान रमेश यादव, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट परमिंदरजीत, प्रो. सुरजीत जज खास रूप से मौजूद हुए। यादव ने बताया कि इसमें भारत-पाकिस्तान के बुद्धिजीवी और फनकार हिस्सा लेंगे।
आयोजन के दिन सरूप रानी सरकारी महिला कालेज से मां बोली जागृति मार्च निकाला जाएगा, जो विरसा विहार में जाकर समाप्त होगा। 22 फरवरी को सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें लेक्चर, कविता पाठ और नाटक का भी मंचन होगा। बैठक में प्रो. सतनाम सिंह गिल, शिवदेव सिंह, सुखबीर अमृतसरी, जसबीर झब्बाल, गुरविंदर सिंह, धरमिंदर औलख, गुरबाज सिंह आदि मौजूद थे।