- Hindi News
- डीएवी का नेशनल स्पोट्र्स टूर्नामेंट संपन्न
डीएवी का नेशनल स्पोट्र्स टूर्नामेंट संपन्न
भास्कर न्यूज - अमृतसर
डीएवी नेशनल स्पोट्र्स टूर्नामेंट 2014 का समापन समारोह शनिवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथी गेट में हुआ। इसमें पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के लगभग 500 खिलाडिय़ों ने क्रिकेट, बास्केटबाल, वालीबाल, हैंडबाल, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती आदि मुकाबलों में भाग लिया। अंत में आर्य रत्न पूनम सूरी प्रधान डीएवी सीएमसी नई दिल्ली ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।
इसमें बीके मित्तल, रविंद्र तलवाड़ और एमसी शर्मा सचिव दिल्ली मैनेजिंग कमेटी और प्रिंसिपल जेपी शूर भी अतिथि के रूप में मौजूद थे।समारोह का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा ज्ञान ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। प्रिंसिपल अजय बेरी ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल की संगीत टीम
ने पंजाबी गीत प्रस्तुत कर खूब
समय बांधा।
मुख्यातिथि पूनम सूरी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ डीएवी शिक्षा संस्थाओं और आर्य समाज के पदाधिकारियों को एक साथ मिलकर अन्य सामाजिक हितों के लक्ष्यों को भी आत्मसात करना है।
इस दौरान पूनम सूरी, वीके मित्तल, एमसी शर्मा, रविंद्र तलवाड़ व प्रिंसिपल. जेपी शूर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधक कमेटी के सदस्यों एडवोकेट सुदर्शन
कपूर, डॉ. केएन कौल, सतविंद्र बीर सिंह डीईओ, जेके लूथरा,
प्रिंसिपल नीलम कामरा, प्रिंसिपल नीरा शर्मा, प्रिंसिपल अंजना गुप्ता, प्रिंसिपल परमजीत कुमार, प्रिंसिपल संजीव कोछड़, वाइस प्रिंसिपल केसर सिंह, राजेश शर्मा, प्रिंसिपल एसके लूथरा, डॉ. वीपी लखनपाल आदि मौजूद थे।