पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस देश के गौरव का पर्व है : डॉ. लखनपाल

गणतंत्र दिवस देश के गौरव का पर्व है : डॉ. लखनपाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल
के चेयरमैन माननीय डॉ. वीपी लखनपाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत
किए। नृत्य के माध्यम से स्टूडेंट्स ने देश के शहीदों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। डॉ. लखनपाल ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस देश के गौरव का पर्व है। यह हमें अंग्रेजों की अन्यायपूर्ण नीतियों के समापन की याद भी दिलाता है और अपने गौरवमयी संविधान पर गर्व भी करवाता है।
प्रिंसिपल अंजना गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व एक ओर यहां हमें देश पर गर्व करने की प्रेरणा देते हैं, वहीं दूसरी ओर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश भी देते हैं।



स्टूडेंट्स ने देश के शहीदों के प्रति अपना सम्मान व्यक्तकरने के बाद

ध्वज भी फहराया।