पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री चूनी लाल गुरु नानक स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा

मंत्री चूनी लाल गुरु नानक स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - गुरु नानक देव स्टेडियम में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस संबंधी कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस मौके डीसी रवि भगत ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री चूनी लाल भगत राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मार्च पास्ट से सलामी लेंगे। इस अवसर पर अलग-अलग विभागों द्वारा विकास को दर्शाती झांकियां प्रदर्शित की जाएगी। स्कूली बच्चों की ओर से देश भक्ति व सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किए जाएंगे। डीसी ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। सभी लोगों को मिलजुल कर जोश से गणतंत्र दिवस मनाना चाहिए। इस मौके पर एडीसी प्रदीप सभ्रवाल, जसबीर सिंह, मनमोहन सिंह कंग आदि मौजूद थे।