पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद को समर्पित किया गणतंत्र दिवस

खेलकूद को समर्पित किया गणतंत्र दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - माधव विद्या निकेतन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल समारोह का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों की ओर से भारत पूजन किया गया। इस अवसर पर डीईओ सीनियर सेकेंडरी सतिंदरबीर सिंह मुख्य अतिथि और सर्वहितकारी शिक्षा समिति के वाइस प्रेजीडेंट कश्मीरी लाल विशेष अतिथि रहे। विद्यालय की प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष भीम सेन, उपाध्यक्ष अरुण मेहरा, प्रबन्धक केशव स्याल, सदस्य शमशेर दिलावरी, राकेश महाजन और संरक्षक केशवानंद भी उपस्थित हुए। प्रिं. शैली शर्मा और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। स्टूडेंट्स ने सैक रेस, लैमन एंड स्पून रेस , थ्री लैग रेस, वॉलीबाल आदि में भाग लिया।