भाभा स्कूल ने मनाया गणतंत्र दिवस
भास्कर न्यूज - अमृतसर
मजीठा रोड राम एवेन्यू स्थित भाभा स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसीपल रमा अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्टूडेंट्स को इस दिवस की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने परेड में बैंड के साथ भाग लिया। प्रिंसीपल अरोड़ा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व का बारे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस दिन को हर भारतीय मनाता है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था।
भाभा स्कूल में झंडा फहराती प्रिंसिपल रमा अरोड़ा।