लोक अदालतों में निपटाएं 943 केस
अमृतसर - जिला कचहरी में आयोजित लोक अदालतों दौरान 943 केसों का आपसी रजामंदी के साथ निपटारा किया गया। इसी तहत 5 करोड़ 90 लाख 15 हजार 136 रुपये का मुजावजा देने के आदेश भी दिए। लोक अदालत दौरान कुल 1081 केसों की एप्लीकेशन दायर हुई थी। इन केसों के निपटारे के लिए अमृतसर, बाबा बकाला, अजनाला आदि स्थानों पर कुल 14 बैंच स्थापित किए गए थे। जिला सेशन जज एचएस मदान ने बताया कि लोक अदालत में ज्यादातर केस शादी-विवाह से संबंधित, किराए पर घर या दुकान आदि से संबंधित थे।