- Hindi News
- सेक्रेड लाइट स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया
सेक्रेड लाइट स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया
भास्कर न्यूज - अमृतसर
सेक्रेड लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस मेनेजिंग कमेटी की प्रधान अरपिंदर कौर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उपप्रधान राज कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। स्कूली बच्चों और अध्यापकों की ओर से राज कुमार का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत किया। इस मौके पर अरपिंदर कौर और राज कुमार ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि
बच्चों में रंगारंग कार्यक्रम और फेंसी ड्रेस मुकाबले भी करवाए गए।
इसमें पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मैडम बलजीत कौर, परमजीत कौर, गुरचरण कौर, सिमरण-जीत कौर, अमनदीप कौर, गुरजीत कौर, कुलविंदर कौर, रछपाल कौर, सुखपाल सिंह भकना, दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह, गुरदियाल सिंह, हरदीप कौर आदि उपस्थित थे।