पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खालसा कॉलेज में 740 स्टूडेंट्स को बांटी गई डिग्रियां

खालसा कॉलेज में 740 स्टूडेंट्स को बांटी गई डिग्रियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
खालसा कालेज आफ ऐजुकेशन में शनिवार 58वें दीक्षांत समारोह में 740 स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटी गई। दीक्षांत समारोह में नेशनल काउंसिल आफ टीचर ऐजुकेशन ((एनसीटीई)) के चेयरपर्सन संतोष कुमार पांडा मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। प्रिंसिपल डॉ. जसविंद्र सिंह ढिल्लों ने आये हुए मेहमानों का भव्य स्वागत किया। प्रिंसिपल डॉ. ढिल्लों ने शिक्षा, सभ्याचार गतिविधियों और खेलों में हासिल उपलब्धियों संबंधी वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। पांडा ने कहा कि अध्यापक का पेशा बहुत ही महान और जिम्मेवार कार्य है। अध्यापन के नए ढंग तरीके और खोजों को अपनाकर शिक्षा को विद्यार्थियों तक पहुंचाना आज समय की मुख्य जरूरत बन गया है। इस अवसर पर गुरू नानक देव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. इंद्रजीत सिंह अतिरिक्त सचिव सविंदर सिंह कत्थूनंगल, ज्वाइंट सचिव व पूर्व उपकुलपति जीएनडीयू हरभजन सिंह सोच, अजमेर सिंह हेर, सुखदेव सिंह अबदाल, खालसा कालेज के प्रिंसिपल डॉ. दलजीत सिंह, खालसा कालेज फार विमन की प्रिंसिपल डॉ. सुखबीर कौर माहल आदि भी उपस्थित थे।