पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय दिवस पर डीसी ने बच्चों का किया सम्मान

राष्ट्रीय दिवस पर डीसी ने बच्चों का किया सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
राष्ट्रीय वोटर दिवस के मौके पर सरकारी सरूप रानी कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया। डीसी रवि भगत मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में कालेज के स्टाफ व छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डीसी ने कहा कि आज पूरे देश में ही वोटर दिवस मनाया जा रहा है। ताकि देश के नागरिकों को जागरूकता किया कि हर एक वोटर वोट के जरिए ही अपनी ताकत का सही प्रयोग कर सकता है। वोटर दिवस मनाने का मकसद युवा वर्ग को लोकतंत्र का हिस्सा बनाना है। उन्होंने कहा कि जो भी नौजवान 18 साल या इस से अधिक उम्र का हो, वह वोट जरूर बनवाएं। इस दौरान कालेज की छात्राओं के बीच भाषण, पोस्टर मेकिंग, लेख प्रतियोगिता करवाई गई। इनमें जेतू रही छात्राओं को सम्मानित किया गया।