पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकील से मिलने गए व्यक्ति को हमला कर किया घायल

वकील से मिलने गए व्यक्ति को हमला कर किया घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
अदालत में अपने केस संबंधी वकील से मिलने आए तरनतारन रोड निवासी अमरजीत सिंह पर कुछ युवकों ने मिलकर हमला कर घायल कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सरबजीत सिंह ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इसके तहत अदालत में केस चल रहा है और आरोपी जेल में बंद है। शुक्रवार को अपने केस के मामले में अपने वकील को मिलने के लिए कचहरी परिसर में आया था। इसी दौरान उक्त आरोपी के रिश्तेदारों अवतार सिंह, परमिंदर सिंह, वरिंदर सिंह निवासी गली हातिम ताई व तीन-चार अन्य युवकों ने हमला कर मारपीट शुरू कर दी और उनकी पगड़ी भी उतार दी। इतना ही नहीं उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उनकी जान बचाई। इस दौरान आरोपी वरिंदर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि बाकी मौके से भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तालाश रही है।