- Hindi News
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का पुतली घर में समारोह आज
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का पुतली घर में समारोह आज
अमृतसर - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सीपीआई ((एम)) की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर संयुक्त रूप से रविवार को चौक पुतली घर में एक समारोह करवाया जाएगा। कामरेड अमरजीत सिंह आंसल ने बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाले समारोह में सीपीआई केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉक्टर जोगिंदर दयाल, पंजाब सचिव बंत सिंह बराड़ और सीपीआईएम पंजाब प्रधान कामरेड विजय मिश्रा विशेष रूप से शामिल होकर लोगो को संबोधित करेंगे।