पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने शहीदों को समर्पित किया गणतंत्र दिवस

डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने शहीदों को समर्पित किया गणतंत्र दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार गणतंत्र दिवस शहीदों को याद कर मनाया गया। स्टूडेंट्स ने देशभक्ति के और कविताओं का गायन किया गया। उन शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपनी जिंदगी के साथ बहुत त्याग किया। प्रिंसिपल नीरा शर्मा ने विद्यार्थियों को इस दिवस की बधाई दी और संबोधन करते हुए कहा कि सन् 1950 से अब तक के सफर में बहुत उतार चढ़ाव आए और अब देश ने तकनीकी विधियों में अपने आप को प्रमाणित कर दिया है। लेकिन अभी भी काफी ज्यादा संख्या में लोग गरीबी और अनदेखा होने के कारण मुसीबतें झेल रहा है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने देश में से हर तरह के अंधेरे को दूर करने और एक चमकता हुआ भारत बनाने के लिए शपथ ली। सभी ने काफी उत्साह से भाग लिया।