- Hindi News
- डीएवी इंटरनेशनल ने अंतर स्कूल देशभक्ति गीत प्रतियोगिता जीती
डीएवी इंटरनेशनल ने अंतर स्कूल देशभक्ति गीत प्रतियोगिता जीती
अमृतसर - सहोदया स्कूल कॉम्प्लैक्स की ओर से शनिवार डीडीआई स्कूल में अंतर स्कूल देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सदस्य सुरिंदर विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल जसविंदर सेठी ने अतिथि और विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों का स्वागत किया। सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में डीएवी इंटरनेशनलल स्कूल ने पहला, श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल जीटी रोड़ ने दूसरा और डीडीआई स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप प्रतियोगिता के दौरान डीएवी इंटरनेशनल ने पहला, श्री गुरु हरिकृष्ण ने दूसरा और पायनियर स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।