परम पूज्य पापा महाराज का जन्मदिन मनाया
भास्कर न्यूज - अमृतसर
शेरशाह सूरी रोड़ स्थित सन शाइन चैरिटी ट्रस्ट में शनिवार परम पूज्य पापा महाराज का जन्मदिवस मनाया गया।इस दौरान चेयरमैन सतपाल भारद्वाज व संचालकों ने उन्हें पुष्पांजली अर्पित की। प्रसिद्ध भजन मंडलियों की ओर से कीर्तन किया गया। इस दौरान 15 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया।इस अवसर पर भरत भूषण, शिव शर्मा, बंटी भक्त, दुर्गा दास, सतपाल अरोड़ा, राकेश शर्मा आदि भी उपस्थित थे।