- Hindi News
- सुरक्षा और सौहार्द के लिए तैयार है बीएसएफ : फारूकी
सुरक्षा और सौहार्द के लिए तैयार है बीएसएफ : फारूकी
भास्कर न्यूज - अटारी बार्डर/अमृतसर
26 जनवरी के जश्न के मद्देनजर बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने बार्डर पर पुख्ता प्रबंध किए हैं। खास करके शाम को अटारी बार्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को खास तवज्जो दी गई है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के साथ यहां आने वाले जनसमूह की सुविधा का भी खास ख्याल रखा गया है। अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि इस दिन रिट्रीट देखने के लिए काफी लोग पहुंचेंगे और इस भीड़ को नियंत्रण करने तथा लोगों को दिक्कत न हो इसका खास ख्याल रखा गया है। इस दौरान सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है। हालांकि फोर्स पहले से ही आपरेशन अलर्ट चला रही है और किसी भी तरह की घटना-दुर्घटना से निपटे तथा उस पर नकेल कसने के लिए हमारे जवान पूरी तरह से तैयार हैं।