पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पड़ोसी ने महिला को किया जख्मी, छह दिन बाद दर्ज हुआ मामला

पड़ोसी ने महिला को किया जख्मी, छह दिन बाद दर्ज हुआ मामला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
थाना मत्तेवाल के अधीन आते गांव चौगांवा में मामूली बात को लेकर 19 जनवरी को रणजीत कौर को पड़ोस में रहने वाले गुरप्रताप सिंह ने साथियों सहित हाकियों और तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। महिला के बेटे जतिंदर सिंह और पड़ोसियों ने हमलावरों से रणजीत कौर को छुड़वाया। इसके बाद जब वे जख्मी हालत में मां को थाना मत्तेवाल लेकर पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय उन्हें घर भेज दिया। जतिंदर सिंह ने बताया कि वह घर के अन्य सदस्यों के साथ 6 दिन तक थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और घायल महिला को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रणजीत कौर के बेटे जतिंदर सिंह ने बताया कि वह सामान ढोने वाला टैंपो है, जो वे किराए पर देते हैं। 18 जनवरी को पड़ोसी गुरप्रताप सिंह टैंपो किराए पर लेने आया। उन्होंने इसका किराया 800 रुपए तय किया, गुरप्रताप ने 500 रुपए ही दिए। जब उसने 300 रुपए और देने को कहा तो मारपीट पर उतर आया। उस समय तो वह चला गया परंतु शाम के समय अपने साथ 12-15 युवकों को लेकर आ गया। आरोपियों ने हथियारों के साथ उनकी मां पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया।



महिला का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है।