- Hindi News
- जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर ने की वोटिंग मशीनों की चेकिंग
जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर ने की वोटिंग मशीनों की चेकिंग
भास्कर न्यूज - अमृतसर
लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव कमीशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत जालंधर डिवीजन के कमिश्नर आर वेंकट रतनम ने शुक्रवार को अमृतसर पहुंच कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ((ईवीएम)) की चेकिंग की। उन्होंने तहसील परिसर में रखी ईवीएम का मुआयना किया और उनके रख-रखाव के लिए किए गए इंतजाम का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वोटिंग मशीनों की संभाल संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव कमीशन के आदेशों के तहत मशीनों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। सभी जगहों पर मशीनों की चेकिंग का काम चल रहा है, ताकि अगर कोई मशीन खराब है तो उसे ठीक किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस बार मशीन में उम्मीदवार को रिजेक्ट करने का बटन भी लगाया जाएगा। तहसीलदार राकेश थापर ने बताया कि जिले में कुल 608 बैलेट और 716 कंट्रोल यूनिट हैं और सभी ठीक हालत में है। इस मौके पर डीसी रवि भगत, एडीसी प्रदीप सभ्रवाल, एसडीएम मनमोहन सिंह कंग, विमल सेतिया, सहायक कमिश्नर अमनदीप कौर मौजूद थे।
जायजा - डिवीजनल कमिश्नर आर वेंकटरतनम ने प्रशासनिक अधिकारियों को वोटिंग मशीनों की सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।