- Hindi News
- गणतंत्र के जश्न में डूबी सरहद जनता के साथ जवान भी थिरके
गणतंत्र के जश्न में डूबी सरहद जनता के साथ जवान भी थिरके
अमृतसर - 65वें गणतंत्र दिवस के जश्न में अटारी सरहद भी सराबोर रही। शाम को बीएसएफ की तरफ से होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में तिरंगा फहराते हुए लोग तो झूमे ही बल्कि फोर्स के जवान भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। गणतंत्र की इस पावन बेला में बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर्स को मिठाई भेंट करके अपनी खुशी का सांझीदार बनाया। वैसे तो रिट्रीट के मौके पर अटारी सरहद देश प्रेम के रंग मे रोजाना रंग जाती है मगर 26 जनवरी का जश्न कुछ अलहदा नजर आया। रिट्रीट देखने पहुंचे लोगों में बला का उत्साह नजर आ रहा था। इस मौके पर मौजूद जवान भी थिरके। सुबह जब ध्वज फहराया गया तो उस वक्त का जोश देखने लायक था। अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एमएफ फारुकी और उनकी टीम भी राष्ट्रीयता के रंग में थिरकती नजर आई। इस पावन बेला में परंपरागत तरीके से डीआईजी और उनकी टीम ने पाक रेंजर्स के विंग कमांडर मोहम्मद असर को भी मिठाई भेंट की।