पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 65वें गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने फहराया झ

65वें गणतंत्र दिवस पर गांधी ग्राउंड में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने फहराया झंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी ग्राउंड में आयोजित समारोह में कैनिबेट मंत्री भगत चूनी लाल ने परेड कमांडर डॉ. बाल कृष्ण सिंगला के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब पुलिस, एनसीसी, स्काउट और गल्र्स गाइड्स की टुकडिय़ों तथा स्कूली बैंड पर आधारित मार्च पास्ट की सलामी भी ली। समागम में विभिन्न विभागों से संबंधित 13 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर जरूरतमंदों को तिपहिया साइकिल, सिलाई मशीन भी बांटी गईं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान ने सांस्कृतिक पेशकारी से खुश होकर दो लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला में कैंसर यूनिट स्थापित करने के लिए तीन सौ करोड़ रुपए की मंजूरी भी सरकार ने दे दी है। चूनी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में किसी भी मामले की शिकायत करने के लिए महिलाओं और बच्चों का थाने नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि पुलिस स्टाफ खुद उनके घर जाकर रिपोर्ट दर्ज करेगा। उनका कहना है कि औरतों तथा एनआरआईज के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस मौके पर मेयर बख्शीराम अरोड़ा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डीसी रवि भगत, पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, एडीसी प्रदीप सभरवाल आदि मौजूद थे।



छात्राओं ने चूनी की राह में बिखेरे गुलाब...

गुरु नानक स्डेडियम मे कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के स्वागत में गुलाब बिखेरती हुई लड़कियां। ((दाएं)) गिद्दा पेश करती छात्राएं।