- Hindi News
- बाबा जी का जीवन बेमिसाल है : डॉ. धर्मवीर सिंह
बाबा जी का जीवन बेमिसाल है : डॉ. धर्मवीर सिंह
अमृतसर - सीकेडी की ओर से शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस संबंधी कार्यक्रम करवाया गया। इसमें सीकेडी के प्रधान चरनजीत सिंह चड्डा ने आई संगत का स्वागत किया और दीवान द्वारा शुभम एन्क्लेव शैक्षणिक संस्था का निर्माण करने की घोषणा की। इस दौरान भाई कुलजीत सिंह नैरोबी की रागी जत्थे बीबी प्रभजोत कौर और जीटी रोड स्थित श्री गुरु हरि कृष्ण सीसे पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने गुरबाणी की मनोहर कीर्तन किया। प्रिं. व डायरेक्टर डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि बाबा जी का बलिदान उनके जीवन की तरह बेमिसाल है। उन्होंने गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षाओं का पूरी निष्ठा से पालन किया था। इस मौके पर निर्मल सिंह, संतोख सिंह सेठी, नरिंदर सिंह खुराना, हरमिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह सेठी, राजमोहिंदर सिंह मजीठिया, गुरबख्श सिंह, कुलजीत सिंह, तजिंदर सिंह, रमणीक सिंह, मनमोहन सिंह सेठी आदि मौजूद थे।