पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनडीयू में वीसी प्रो. बराड़ ने फहराया ध्वज

जीएनडीयू में वीसी प्रो. बराड़ ने फहराया ध्वज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - 26 जनवरी को जीएनडीयू में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ ने अदा की। इस मौके पर अध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी शामिल हुए। आयोजन में संगीत तथा लाइफ लॉग लर्निंग विभाग के विद्यार्थियों ने देश प्रेम के गीत पेश किए। अकादमी मामलों के डीन प्रो. एमएस हुंदल ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया, जबकि रजिस्ट्रार डॉ. इंदरजीत सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया और युवक भलाई मामलों की डायरेक्टर डॉ. जगजीत कौर ने मंच संचालन किया। वीसी ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर रोशनी डाली तथा कहा कि भविष्य में यूनिवर्सिटी को 300-400 करोड़ रुपए की ग्रांट मिलने की संभावना है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी अपने 17 फीसदी बजट का हिस्सा अपने वित्तीय स्रोतों से जुटाती है।