- Hindi News
- वीर अभिमन्यु गुरुकुल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस
वीर अभिमन्यु गुरुकुल ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया जन्मदिवस
भास्कर न्यूज - अमृतसर
मजीठा रोड स्थित ‘वीर अभिमन्यु गुरुकुल’ संस्था के स्टूडेंट्स ने बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस मनाया गया। इसमें सोसायटी के इंचार्ज मानिक सिंह ने कहा बताया कि हम हरेक त्योहार बच्चों के साथ मिलजुल कर मनाते हैं, ताकि बच्चों को धर्म, संस्कृति का ध्यान रहे। उन्हें अपने गुरु, महात्माओं और शहीदों के बारे में संपूर्ण जानकारी हो। इसी दौरान ओंकार वेल्फेयर सोसायटी द्वारा इन स्टूडेंट्स को गुरु पर्व के उपलक्ष्य में जरूरी सामान वितरित किया गया। संस्था के प्रधान राजबीर सिंह ने कहा कि अगर ऐसी संस्थाएं हमारा सहयोग दें तो इन बच्चों की जिंदगी सुघर सकती है। इस मौके पर अमनदीप सिंह, बरिंदर सिंह, क्रांतिक शर्मा, महिंदर ढींगरा, राजीव शर्मा, बिंदू रानी, कुलविंदर सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद थे।