- Hindi News
- पंजाब में एक नहीं ४ ४ मुख्यमंत्री हैं : डॉ दयाल
पंजाब में एक नहीं ४-४ मुख्यमंत्री हैं : डॉ दयाल
फोटो
भास्कर न्यूज.अमृतसर
पंजाब में इस समय एक नहीं चार-चार मुख्यमंत्री हैं। इसमें परकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और हर सिमरत कौर बादल सहित सभी अपने आप को मुख्यमंत्री मानते हैं।
यह कटाक्ष सीपीआई केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ. जोगिंदर दयाल ने लोगो को संबोधित करते हुए किया। कार्यक्रम गणतंत्र दिवस मनाने संबंधी आयोजित किया यह कार्यक्रम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी की ओर से पुतलीघर चौक पर आयोजित किया गया था। कामरेड अमरजीत सिंह आंसल और कामरेड विजय मिश्रा की अध्यक्षता में करवाई रैली में कई कामरेड शामिल हुए। डॉ. दयाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने विकास को करवाया नहीं, सिर्फ उद्घाटनी पत्थर लगाने तक सीमित है। पंजाब सरकार को बिजली पर घेरते दयाल ने कहा कि पंजाब में बिजली की दरें तो लगातार बढ़ाई जा रही हैं जबकि पंजाब में इंडस्ट्रीज के साथ-साथ शहरों और गांवों में बिजली के लंबे लंबे कट लगाए जा रहे हैं परंतु सुखबीर बादल पंजाब के लोगों को बिजली न देकर पड़ोसी राज्यों को बिजली बेचने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को इस समय पांच रुपये से ज्यादा प्रति यूनिट बिजली बिल आ रही है जबकि घरों में 2 रुपये यूनिट, इंड्रस्ट्रीज में 3 रुपये और व्यापारिक संस्थानों को 4 रुपये यूनिट मिलना चाहिए।
केंद्र सरकार को घेरते हुए दयाल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले लोगों को गैस की आदत डाल दी और अब गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाकर लोगों को लूट रही है। लोगों को प्रति गैस सिलेंडर 300 रुपये मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इन मांगों को जल्द हल न किया तो 10 फरवरी से लगातार आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर स्टेट सचिव कामरेड बंत बराड़, कामरेड अमरीक सिंह, नरिंदर धंजल, कामरेड ज्ञानी गुरदीप सिंह, दसविंदर कौर, जीत लाल बावा, मोहन लाल, महिंदर सिंह वालिया, राज कुमार, अवतार सिंह, अशोक कुमार, गुरनाम कौर, पूर्व पार्षद प्रवेश रानी, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब में इस समय एक नहीं चार-चार मुख्यमंत्री हैं। इनमें परकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और हर सिमरत कौर बादल, क्योंकि सभी अपने आप को मुख्यमंत्री मानते हैं। यह कटाक्ष सीपीआई केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ. जोगिंदर दयाल इकट्ठ को संबोधित करते हुए किया। कार्यक्रम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी की ओर से गणतंत्र दिवस मनाने संबंधी पुतलीघर चौक पर आयोजित किया गया था। कामरेड अमरजीत सिंह आंसल और कामरेड विजय मिश्रा की अध्यक्षता में करवाई रैली में कई कामरेड शामिल हुए। डॉ. दयाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने विकास को करवाया नहीं, सिर्फ उद्घाटनी पत्थर लगाने तक सीमित है। पंजाब सरकार को बिजली पर घेरते दयाल ने कहा कि पंजाब में बिजली की दरें तो लगातार बढ़ाई जा रही हैं जबकि पंजाब में इंडस्ट्रीज के साथ शहरों और गांवों में बिजली के लंबे लंबे कट लगाए जा रहे हैं परंतु सुखबीर बादल पंजाब के लोगों को बिजली न देकर पड़ोसी राज्यों को बिजली बेचने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को इस समय पांच रुपये से ज्यादा प्रति यूनिट बिजली बिल आ रही है जबकि घरों में 2 रुपये यूनिट, इंड्रस्ट्रीज में 3 रुपये और व्यापारिक संस्थानों को 4 रुपये यूनिट मिलना चाहिए। केंद्र सरकार को घेरते हुए दयाल ने कहा कि कांग्रेस ने पहले लोगों को गैस की आदत डाल दी और अब गैस सिलेंडर के रेट बढ़ाकर लोगों को लूट रही है। लोगों को प्रति गैस सिलेंडर 300 रुपये मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो 10 फरवरी से आंदोलन किए जाएंगे। इस मौके पर स्टेट सचिव कामरेड बंत बराड़, कामरेड अमरीक सिंह, नरिंदर धंजल, कामरेड ज्ञानी गुरदीप सिंह, दसविंदर कौर, जीत लाल बावा, मोहन लाल, महिंदर सिंह वालियागुरनाम कौर, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।