डॉ. राजकुमार वेरका ने फहराया ध्वज
अमृतसर - राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उप चेयरमैन डॉ. राजकुमार वेरका ने गणतंत्र दिवस के मौके पर जलियांवाला बाग में ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इस मौके पर पूर्व विदेश मंत्री रघुनंदन लाल भाटिया खास रूप से मौजूद हुए। जलियांवाला बाग शहीद सम्मान कमेटी की तरफ से आयोजित इस समारोह में डॉ. वेरका ने पहले बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि भेंट की फिर ध्वज फहराया गया। डॉ. वेरका ने कहा कि हमें इस पावन दिवस की महत्ता को समझना चाहिए। इस दिन भारत का अपना संविधान लागू किया गया था। आयोजन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगिंदर पाल ढींगरा, जुगल किशोर शर्मा, राघव सेठ, बलबीर सिंह बब्बी पहलवान, दिनेश बस्सी, पार्षद संजय शर्मा, संजीव अरोड़ा, अरुण जोशी, दीपक खन्ना, वरन दीप सिंह बमरा, एडवोकेट गौतम मजीठिया, अशोक चौधरी, प्रमोद बबला, प्रभ दयाल महाजन, सोनू जाफर, नरिंदर सग्गू, विकास दत्त आदि मौजूद थे।