- Hindi News
- कांग्रेसियों ने नशे के खिलाफ संघर्ष की खाई कसम
कांग्रेसियों ने नशे के खिलाफ संघर्ष की खाई कसम
अमृतसर - गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इससे पूर्व नवनियुक्त प्रधान गुरजीत सिंह औजला की धूमधाम से ताजपोशी की गई। कांग्रेसियों ने मिलकर राष्ट्र सेवा और नशे के खिलाफ संघर्ष की कसम खाई। कार्यक्रम में पूर्व गवर्नर आरएल भाटिया और कांग्रेस प्रदेश उप प्रधान ओपी सोनी और सरदूल सिंह बंडाला विशेष तौर पर शिरकत करने पहुंचे। सोनी और औजला ने कहा कि नशा पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय एससी/एसटी कमीशन के वाइस चेयरमैन राजकुमार वेरका, जसबीर सिंह डिंपा, सुनील दत्ती, सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया, प्रदेश महासचिव जोगिंदर पाल ढींगरा, यूथ कांग्रेस अमृतसर लोकसभा अध्यक्ष विकास सोनी, राजकंवल प्रीत लक्की आदि मौजूद थे