पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धा भावना से मनाया बाबा दीप सिंह जी शहीद का जन्म दिन

श्रद्धा भावना से मनाया बाबा दीप सिंह जी शहीद का जन्म दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर - बाबा दीप सिंह जी शहीद का पावन जन्म दिन एसजीपीसी तथा संगतों के सहयोग से गुरुद्वारा शहीद गंज में मनाया गया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग उपरांत दरबार साहिब के ग्रंथी सिंह साहिबान ज्ञानी मान सिंह ने कथा के जरिए संगत को निहाल किया। इसके बाद हजूरी रागी भाई बलदेव सिंह, भाई गुरचरण सिंह, भाई हरजोत सिंह, भाई मनिंदर सिंह बीबा प्रनीत कौर भाई सतिंदरबीर सिंह, भाई हरचरण सिंह खालसा, भाई गुरइकबाल सिंह आदि ने संगत को निहाल किया। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह ने बाबा दीप सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर तीन हजार से अधिक लोगों ने अमृत पान किया। इस मौके पर बाबा कश्मीर सिंह जी कार सेवा वाले, अंतरिम कमेटी के राजिंदर सिंह मेहता, हरजाप सिंह सुल्तानविंड, बावा सिंह गुमानपुरा, सुखदेव सिंह, रघबीर सिंह, बलविंदर सिंह, बेअंत सिंह आदि मौजूद थे।