पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर पर लगे गंभीर आरोपों की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाई जाए : ढिल्लों

मेयर पर लगे गंभीर आरोपों की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाई जाए : ढिल्लों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव स्वराज ढिल्लों ने कहा कि मेयर बख्शी राम अरोड़ा पर निलंबित एमटीपी देसराज द्वारा जोशी कॉलोनी जमीन डील मामले को लेकर लगे आरोप गंभीर हैं। देसराज के आरोपों से जनता का विश्वास मेयर से उठ गया है। ऐसे हालातों में पुलिस की तरफ से की जाने वाली जांच राजनीतिक दबाव में प्रभावित हो सकती है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के जज से करवाई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सब के सामने आ सके।