- Hindi News
- योग्यता के आधार पर मोदी ही होंगे देश के अगले पीएम : चुग
योग्यता के आधार पर मोदी ही होंगे देश के अगले पीएम : चुग
अमृतसर - भाजपा ने जगराओं में 23 फरवरी को होने वाली नरेंदर मोदी की फतेह रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। तरुण चुग ने कहा कि भारत का अगला प्रधानमंत्री योग्यता के अनुसार तय किया जाएगा। नरेंदर मोदी ने गुजरात की काया बदल कर अपनी योग्यता का सुबूत दे दिया है। लोग कांग्रेस से तंग गए हैं, वह मोदी को ही अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। चुग ने कहा कि मोदी 300 शहरों में एक हजार स्थानों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाय बेचने वालों के साथ साथ जनता को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान चाय की चौपाल पर चुग ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी। इस अवसर पर हर्ष खन्ना, दविंदर हीरा, पार्षद जरनैल सिंह ढोट, चंदर शेखर, राकेश वैद, लविंदर बंटी, सर्बजीत शंटी, दीपक मखीजा, गौरव महाजन आदि विशेष रूप से मौजूद थे।