पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सिटी बस का उद्घाटन करेंगे सुखबीर बादल, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के ही समारोह में नहीं आएंगे सांसद

आज सिटी बस का उद्घाटन करेंगे सुखबीर बादल, अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के ही समारोह में नहीं आएंगे सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमसे गलती हुई : अरोड़ा
दीपक भंडारी - अमृतसर
निगम के कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने शाम सवा सात बजे फोन कर कल सुबह होने वाले उद्घाटन में आने का न्यौता दिया और मेयर बख्शी राम अरोड़ा का फोन इसके भी बाद आया। मैंने कमिश्नर से पूछा कि क्यों मजाक कर रहे हो कमिश्नर साहिब, शहर के विकास हों या किसी प्रोजेक्ट के उद्घाटन एमपी को इन्फॉर्म तक नहीं किया जाता। बताओ तुम्हारे पास कुछ लिखित है। फिर मेयर साहिब ने फोन पर सुबह आने का आग्रह किया। उन्हें मैंने कह दिया है कि मेयर साहिब क्यों खुद को धर्म संकट में डालते हो, शहर को नई सौगात मिलने जा रही है और सांसद को पता तक नहीं। इसलिए आपको मुबारक हो, मैं जलील होने के लिए नहीं आऊंगा। यह शब्द सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहे। सिद्धू ने कहा कि सिटी बस चलाने के लिए वह सरकार और लोगों को बधाई देते हैं। उन्हें देरी से न्यौता देना उनका नहीं बल्कि शहर के 15 लाख लोगों का तिरस्कार है। कुछ लोग शायद यह भूल गए हैं कि लोकतंत्र किसी का दास नहीं। गवर्नमेंट बाय द पीपल, फॉर द पीपल। कोई भी सरकार लोगों की होती है।
बता दें कि 12 जनवरी को कचहरी चौक वाले पुल के उद्घाटन समारोह में सिद्धू को लंबे समय बाद किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया गया था, लेकिन सुखबीर सिंह बादल ने वहां पर पहुंचते ही शिलापट के ठीक पास खड़े सिद्धू दंपती की तरफ देखा तक नहीं था। वह तो उद्घाटन करके जाने ही लगे थे कि भीड़ में से किसी ने उन्हें आवाज दी और कहा कि सुखबीर पाजी यहां नवजोत सिद्धू भी खड़े हैं तो सुखबीर बोले कि आओ नवजोत आगे आओ। दो पल के लिए हुई उनकी यह मुलाकात कई माह बाद हुई थी। इसमें दोनों में दूरियां साफ नजर आई थी। सिद्धू ने कहा कि उन्हें क्रेडिट की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। यह प्रोजेक्ट अमृतसर की जनता का है और वह खुश हैं कि यह जनता को समर्पित होने जा रहा है। दूसरी तरफ मेयर बख्शी राम अरोड़ा का कहना है कि सिटी बस के उद्घाटन का प्रोग्राम जल्दबाजी में बना। उन्होंने शाम को सिद्धू को फोन किया था। मेयर ने माना कि सिद्धू को समय पर न्यौता न देना हमारी तरफ से कमी रही है। वह एक बार रात को फिर कोशिश करेंगे और उन्हें सुबह कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करेंगे।



माल मंडी अड्डे में रखीं टिकट मशीनें, जो मंगलवार से अलग-अलग सिटी बसों में इस्तेमाल की जानी हैं। फोटो - संजय वालिया

रूट १ - बस स्टैंड से हुसैन पुरा चौक, इसी पुल से फोर एस स्कूल वाले चौक, लारेंस रोड, इंकम टैक्स आफिस से कचहरी, वहां से वापिस सर्किट हाउस, रेलवे स्टेशन से पुतली घर से छेहर्टा और वहां से अटारी रोड स्थित शाम सिंह अटारीवाला के बुत तक। और इसी रूट से वापसी करते हुए दोबारा बस स्टैंड पर आएगी।

रूट २ - दोबुर्जी से तारां वाला पुल के साथ साथ यूडीबीसी कैनाल के सा होते हुए सुल्तानविंड गांव, यहां से सुल्तानविंड रोड से थाना बी डिवीजन से शेरां वाला गेट से धर्म सिंह मार्केट तक। फिर यहीं से यू-टर्न लेते हुए वापिस शेरां वाला गेट से भंडारी पुल, हाल गेट से दुर्गियाणा टैंपल से लोहगढ़, लाहोरी गेट, गेट खजाना से भगतां वाला गेट और सभी गेटों से होते हुए वापस दोबुर्जी तक जाएगी।

रूट ३ - दोबुर्जी से तारां वाला पुल के साथ साथ यूडीबीसी कैनाल के से होते हुए सुल्तानविंड गांव, यहां से सुल्तानविंड रोड से थाना बी डिवीजन से शेरांवाला गेट से धर्म सिंह मार्केट तक। फिर यहीं से यू-टर्न लेते हुए वापस शेरांवाला गेट से भंडारी पुल से नीचे रेलवे स्टेशन से अमनदीप अस्पताल से कैंटोनमेंट थाना की तरफ हरतेज अस्पताल तक चलेगी।



2 से 15 रुपए होगा किराया

बसों में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

जनता को सुविधा देने के लिए इन बसों में सफर करने के लिए 2 से 15 रुपए तक किराया रखा गया है। हरेक बस में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि कोई किसी से छेडख़ानी न कर सके। साथ ही बसों की सीटें खराब करने वालों पर भी नजर रखी जा सकेगी। सारी बस का दृश्य बस ड्राइवर आगे लगी स्क्रीन पर देख सकेगा। बसों के अंदर लगी एलईडी स्क्रीन पर आने वाले स्टेशन का नाम लिखा जाएगा। निगम के कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने सोमवार को माल मंडी स्थित सिटी बस के लिए बनाए गए बस स्टैंड का दौरा भी किया। यहीं से मंगलवार को सिटी बस को हरी झंडी दिखाई जानी है।