- Hindi News
- जीडी गोयंका स्कूल में बच्चों ने गाए देशभक्ति के गीत
जीडी गोयंका स्कूल में बच्चों ने गाए देशभक्ति के गीत
अमृतसर। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में प्रिसिंपल मधु गांधी की अध्यक्षता में गंणतत्र दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. लक्ष्मीकांता चावला शामिल हुई। इस मौके पर चावला ने राष्ट्र ध्वज फहराया और इस दिवस की महानता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाए। इस मौके पर कार्नीवाल का भी आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेलों का आनंद उठाया।
ममता निकेतन स्कूल में मनाया गया गणतंत्र दिवस
तरनतारन - 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ममता निकेतन कान्वेंट स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल मैडम गुरचरण कौर ने बच्चों को देश के संविधान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में कई नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी हैं, जिसकी जानकारी हर बच्चे को होनी जरूरी है, क्योंकि शहीदों के रास्ते पर चल कर ही हम देश के लिए कुछ कर सकते हैं।